Friday, 12 June 2015

Lesson 8 - Tashdid (stress)

Hello All,

Now we come to another oart of script, called tashdid (Can you try to write tashdid in Persian script?) This is to help us repeating the sounds as consecutive vowels.



अध्याय - ८
तशदीद


लगातार दो बार आने वाले अक्षर - जैसे दिल्ली । दिल्ली में ल लगातार दो बार आया है ।


वैसे तो इसे दो लाम के साथ लिखा जा सकता है, पर तशदीद के प्रयोग से ये और भी आसान है - और यही इस्तेमाल होता है ।


دلّی


यहाँ लाम के ऊपर लगे w सरीखे तश्दीद पर ध्यान दें । इसमें लाम का प्रयोग एक ही बार हुआ है लेकिन उच्चारण दो बार होगा ।


ख़्व
ख़वाब, ख़्वाहीदन, ख़्वाहिश, ख़्वाहर - ऐसे शब्दों ख़ का उच्चारण ही करना चाहिए (ख़्व नहीं) । उदाहरण - ख़ाहिश, ख़ाब, ख़ाहर इत्यादि ।

अब हम कुछ लंबे शब्द लिखना सीखेंगे । ख़ासकर वे आपस में कैसे जुड़ते हैं ।



शब्दों के जोड़ के साथ वर्तनी

ध्यान दें के शब्दों के आपस में जुड़ने से अक्षरों (हुरुफ़) का रूप किस तरह बदलता है - ख़ासकर शब्द के बीच वाले अक्षरों का ।
कबूतर - ک+ب+و+ت+ر = کبوتر


इसी प्रकार,


हिन्दी में
फ़ारसी (एक साथ)
फ़ारसी वर्तनी
लफ़्ज़ - शब्द
لفظ
ل +ف +ظ
दोस्त
دوست
د+و+س+ت
दरख़्त (पेड़)
درخت
د+ر+خ+ت
आसमान
آسمان
آ+س+م+ا+ن


अभ्यास - कुछ क्रियाओं के नाम



हिन्दी
फ़ारसी
हिन्दी
फ़ारसी
आना
आमदन - آمدن
जाना
रफ़्तन - رفتن
सोना
ख़ुफ़्तन - خوفتن
खाना
ख़ुरदन - خوردن
कहना
गुफ़्तन - گوفتن
उठाना
अंगीख़्तन - انگیختن
मारना (पीटना)
ज़दन - زدن
मारना (जान से)
कुश्तन - کوشتن
हांकना
रानदन - راندن
करना
करदन - کردن
सुनना
शुनीदन - شنیدن
रखना
निहादन - نهادن
लाना
आवुर्दन - آوردن
गुज़ारना
गोज़ारदन - گوزاردن
पास रखना
दाश्तन - داشتن
देना
दादन - دادن


I had tried to keep the alphabet sections as short as possible. It still took around 5 lessons to cover them. Though it covers most elements, it's not all! However, you'll acquire more skills as you read. Don't shy away from reading material available on internet! 

Please read the verbs given above. These are going to be used frequently.

Cheers!

Tuesday, 9 June 2015

Lesson 7 - Some compound vowels and consonants.

Alright now! After learning all the letters, let's find out how some compound vowel (and consonant) sounds are written. You must have noticed that we still don't have a way to write vowels like: ou as in "hour". This lesson tells you how, a very simple but useful lesson ahead! Enjoy!

अध्याय - ७
अन्य स्वर


तो वर्णमाला इस तरह दिखती है -


ح
چ
ج
ث
پ
ت
ب
ا
वर्ण
He
Che
Jim
sa
Pa
Ta
Ba
Alef
उच्चा
ش
س
‍
ز
ر
ذ
د
خ
वर्ण
Shin
Sin
Je
Ze
Re
Zawl
Dawl
Khe
उच्चा
ق
ف
غ
ع
ظ
ط
ض
ص
वर्ण
Qaf
Fe
Ghaen
Ain
Zoy
Toy
Zad
Suad
उच्चा
ی
ه
و
ن
م
ل
گ
ک
वर्ण
Ye
He
Waw
Nun
Mim
Lam
Gaf
Kaf
उच्चा



ग़ौरतलब है कि ऊपर दिए गए शब्दों से सभी चीज़ों का उच्चारण नहीं हो सकता । ख़ासकर अंग्रेज़ी और हिन्दी के शब्दों का । उदाहरण स्वरूप घ, ढ, ड इत्यादि । वैसे इससे भी आधारभूत बात है कि इ, उ जैसे वर्णों का लेखन हमने नहीं सीखा । नीचे देखें -


इ को अलिफ (या आईन) के नीचे ज़ेर लगाकर लिखते हैं । उच्चारण के हिसाब से अ+इकार =इ  عِ । इश्क़ - عِشق


इसी प्रकार अलिफ़ ( या आईन) पर पेश लगाने को उ पढ़ते हैं - اُ । उस्ताद - اُستاد

ये बात ध्यान में रखिये कि ई और ए को फ़ारसी में एक जैसा ही लिखा जाता है । इसी प्रकार ऊ और ओ को एक जैसा ही लिखा जाता है ।


ए, ऎ, इ, ओ, उ और ऊ का लेखन तो आप समझ गए होंगे लेकिन कुछ और स्वर ध्वनियाँ, जो हिन्दी और अंग्रेज़ी में इस्तेमाल होती है (औ, ऐ इत्यादि) , अभी तक सामने नहीं आई हैं । इसका कारण है कि वे अलग से नहीं लिखी जातीं, बल्कि आसपास की ध्वनियों के मेल से बनाई जाती हैं । उदाहरणार्थ -
औ - इसके लिए जैसे औक़ात लिखने के लिए अवक़ात लिखा जाता है ।    । اوقات जैसा कि बताया जा चुका है (अध्याय - ५) वाव से ऊ की ध्वनि भी निकलती है ।


इसी तरह ऐश को अय्यश लिखा जाएगा ।

अगर हम देखें तो हैश और हीश में लिखने का फर्क नहीं आएगा और दोनों को - حیشलिखा जाएगा ।


कई बार ह्रस्व मात्राओं को लिखा ही नहीं जाता । यानि, गुल और गल (گل), दल और दिल (دل) तथा अन्य कई शब्द एक जैसे लिखे जाएंगे । आम तौर से पढ़ने वाला देख कर समझ जाता है और सही उच्चारण लगा लेता है पर अत्यधिक सावधानी बरतने वाले लोग ज़बर-ज़ेर-पेश (यानि ह्रस्व मात्राओं) का प्रयोग करते हैं ।


हिन्दी में आए शब्द


बच्चेः - بچّه
इसे हिन्दी में बच्चा उचारा जाता है । आकार के इस परिवर्तन के लिए -


आकार  - इस स्वर के लिए अलिफ़, छोटी हे तथा आईन तीनों का इस्तेमाल होता है । हिन्दी में जो शब्द फ़ारसी से आए हैं, उनकी फ़ारसी वर्तनी देखने से ये स्पष्ट होता है । जैसे -


मानी (अर्थ) - معانی  (आकार आईन से आया है)
मामला - معاملا (आकार एक स्थान पर आईन से और दूसरी जगह अलिफ़ से आया )
बाद (हवा) باد  (आकार अलिफ़ से आया है)
बाद (पश्चात) - بعاد
बादा (शराब) - باده


उपरोक्त शब्दों में आकार के उच्चारण और वर्तनी में अन्तर पर ध्यान दें ।


अभ्यास



इन शब्दों के हिज्जे पर ध्यान दें और अर्थ याद रखें


चश्म - आँख - چشم
चश्मः - कूप (पानी का) - چشمه