Tuesday, 4 August 2015

Lesson 19 - Daarad



Hello,

अध्याय-१९
दारद


पिछले अध्याय में लिखे दाश्तन की तर्ज पर एक और मसदर दिया जा रहा है, जिसका अर्थ बहुत हद तक दाश्तन के समान है । लेकिन अन्तर नीचे बताया गया है ।


होता है - दारद


दाश्त के दिए नियम को दार पर लगाने से भी  सेग़े बनते हैं । दारम वस्तुतः दाश्तम का ही वर्तमान काल है । दाश्त भूत काल है । लेकिन चूँकि दारम वर्तमान काल का है, सेग़े बनाने के लिए नियम कुछ बदले हुए हैं । ये इस प्रकार हैं -

पुरुष
प्रत्यय
बहुवचन (जमा)
प्रत्यय
मैं
म् - م
हम
एम - یم
तुम
ी - ی
आप
एद - ید
वो
द - د
वे लोग
अन्द - اند


तृतीय पुरुष में हुई तब्दीली पर ग़ौर कीजिये । उदाहरण नीचे है -

वो यहाँ रहता है (होता है) - उ इंजा दारद । او این جا دارد
तेरे पास एक कलम है - तु यक कलम दारी । تو یک کلم داری
उसके पार अक़्ल नहीं (रहता) है - उ रॉ अक़्ल नदारद । او را عقل ندارد

कुछ और क्रिया


हिन्दी
फ़ारसी
हिन्दी
फ़ारसी
पसंद करना
पसंदीदन
हंसना
ख़ंदीदन
सोना
ख़ाबीदन
सपना देखना
ख़ाब करदन
ज़बान पर लाना
बर लफ़्ज़ गेरफ़तन
निकालना
बरामदन
तारीफ़ करना
सतुदन
निकाल लेना
बरावुर्दन


दिनों के नाम



शुक्रवार - जुम्मा جمّع


दिन
फ़ारसी
दिन
फ़ारसी
शनिवार
शंबे -  شمبی
रविवार
- यकशंबे - یک شمبی
सोमवार
दो शंबे - دو شمبی
मंगलवार
सेः शंबे - سی شمبی
बुधवार
चहार शंबे - چحار شمبی
गुरुवार
- पंज शंबे -  شمبی

अभ्यास


उसको शुक्रवार पसंद है - आं रा जुम्मेः पसंदीदः अस्त
मुझे नापसंद है - मरा नपंसदीदः

ख़बरदार, असरदार इत्यादि के शब्दार्थ क्या होंगे ?

Monday, 3 August 2015

Lesson 18 - Have, Become

Hello,

We have a topic of having/keeping something. Word for that is - Dashtan. This is important for young people as you may use the same verb for "having a feeling" like love, for someone! Here we go!


अध्याय-१८
दाश्तन - रखना

इस अध्याय में हम रखा है जैसे वाक्य सीखेंगे

यहाँ (रखा) है - ईंजा दाश्त । اینجا داشت

मैं रखा हूं - दाश्तम । داشتم
तू रखा है - दाश्ती । داشتی
वो रखा है - दाश्त । داشت
वो याद रखा है - उ याद दाश्त । او یاد داشت

इस तरह आप ग़ौर कीजिये कि व्यक्ति के आधार पर मसदर का अन्त बदलता है । इसमें मसदर के आख़िरी न को निकाल कर  -  एक नियम के तहत ऐसा बनाया जा सकता है जिससे कि ऐसे सभी मामलों में एक विशेष प्रकार के प्रत्यय लगेंगे । नीचे दी सारणी इसी नियम के लिए है -

पुरुष
प्रत्यय
बहुवचन (जमा)
प्रत्यय
मैं
म् - م
हम
एम - یم
तुम
ी - ی
आप
एद - ید
वो
-
वे लोग
अन्द - اند

वे क़लम रखते हैं - आंहा क़लम दाश्तंद ।
आप दिल रखते हैं - शुमा दिल दाश्तेद ।
हम उम्मीद रखते हैं - मा उम्मीद दाश्तेम ।


ये दी गई सारणी इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि आगे के अध्यायों में जब काल पढ़ाए जाएंगे तो कई बार इसी (या ऐसी ही) सारणी का इस्तेमाल होगा । इसी तर्ज पर कुछ और बहुत अधिक प्रयोग में आने वाले मसदर नीचे दिये गए हैं ।

शुदन - हो चुकना या कर चुकना

उसकी शादी हो गई है - आं शादी शुदः अस्त । آن شادی شده است
मेरी नौकरी हो गई (लग गई) है - मन रुज़गार शुदःम । من روزگار ش،ده ام
उसका तलाक़ हो गया है - आं तलाकशुदः अस्त ।

हिन्दी बोलचाल में हम शादीशुदा, नौकरीशुदा, तलाकशुदा इत्यादि शब्दों का इस्तेमाल करते हैं जिनका मूल यही है ।



अभ्यास

फ़ारसी से प्रेरित उर्दू की शाइरी में ओ (और) और ए (का) के एक साथ इस्तेमाल कई उद्धरण मिलते हैं

चश्मे नम - भीगी आँख
निशाते वस्ल हलाल व अजाबे हिज्र हराम - मिलन की खुशी उचित (हलाल) और विरह का दुःख अनुचित (हराम) ।
सफ़ीना ए बर्गो गुल - फूल-पत्तों की नाव (सफ़ीना) ।

Friday, 31 July 2015

Lesson 17 - Arabic Plurals



अध्याय १७
अरबी का असर

शब्दों के रूप बदलने में अरबी के प्रत्यय फ़ारसी में बहुत होते हैं । ग़ौरतलब है कि अरबी के वर्तन अक्सर उपसर्ग के रूप में या शब्दों के बीच में होते हैं । इनको बदलने के नियम तो यहाँ नहीं दिये जा रहे हैं लेकिन उदाहरण यहाँ देखें -

ग़फ़्ल - अनभिज्ञता
ग़फ़लत - मूर्खता, अज्ञानता
तग़ाफ़ुल - अनजान बनना, नज़र अन्दाज़ करना ।
ग़ाफ़िल  - अनज़ान, बेगाना

सज्द - स्तुत
सिजदा - प्रार्थना करना
मस्जूद - जिसकी पूजा हो ।
साजिद - जो प्रार्थना कर रहा है
मस्जिद - प्रार्थना की जगह ।

दरस - ज्ञान
मदरसा - ज्ञान की जगह (इस्लामी स्कूल)

म और त के प्रयोग पर ग़ौर करिये ।

बहुवचन


ख़त - ख़ुतूत
वस्ल - विसाल
तिफ़्ल - अतफ़ाल
मसजिद - मसाजिद
मदरसा - मदारिस


अभ्यास

इन शब्दों के बहुवचन बनाएं

कुफ़्र
ख़बर


One link to read more - http://arabic.desert-sky.net/g_cases.html

Cheers!

Monday, 27 July 2015

Lesson 16 - Numbers and taste

Hello,

आज कुछ अभ्यास, गिनती और स्वाद !...

अध्याय - १६
अभ्यास पाठ

लेखन अभ्यास और शब्दों की पुनरावृत्ति

संख्या
फ़ारसी
संख्या
फ़ारसी
11
याज़्दः - یازده
12
द्वाज़दः - دوازده
13
सिज्दः - سیزده
14
चहरदः - چحارده
15
पांजदः - پانجده  ‍
16
शशदः - ششده
17
हफ़्तदः - هفتده
18
हीजदः - حیزده
19
नवदः - نوده
20
बीस्त - بیست
30
सी - سی
40
चहल - چحل
50
पंजाः - پنجه
60
शस्त - شست
70
हफ़्ताद - حفتاد
80
हश्ताद - حشتاد
90
नवद - نود
100
सद - صد


अन्य सख्याओं के उदाहरण
24 - बिस्त व चहार بست و چحار
183 - सद व हश्ताद व सेः صد و حشتاد و سی
2452 - दो हज़ार व चहार सद व पंज़ाः व दो - دو حزار و چحار و صد و پنجه و دو
32 - सी व दो - سی و دو

क्रम


पहला - यकम یکم
सबसे पहला - अव्वलीं - اوَلین
सबसे आख़िरी - आख़िरीं - آخِرین
दूसरा - दोयम - دویم
तीसरा - सेयम - سوم
चौथा - चहरुम - چحرُم
बीसवां - बिस्तम - بِستم
चौबीसवां - बिस्त व चहारुम - بِست و چحروم
कितनावां - चंदुम - چندوم

उदाहरण

मैं वहाँ आज सुबह पहला आदमी था - मन इमसुबह आंजा अव्वलीं बूद ।
वो मेरे बाद दूसरा था - आं पसे मन दोयम बूद ।


स्वाद

हिन्दी
फ़ारसी
हिन्दी
फ़ारसी
मीठा
शारीं - شیرین
तीखा
तेज़ - تیز
कड़वा
तल्ख़ -  تلخ
खट्टा
तुर्श - تُرش
नमकीन
शोर - شور
नमकीन
नमकीन - نمکین

अभ्यास


पहला दिन अच्छा था - अव्वलीं रूज़ ख़ूब बूद । اوّلین روز خوب بود
पहला सेब मीठा था - अव्वलीं सीब शीरीं बूद । اوّلین سیب شیرین بود

दूसरा खट्टा है - दोयम तुर्श अस्त । دویم تُرش بود

....