Hello,
Saying "I went" and "I have gone". Very easy, here we go ...
अध्याय - २५
आसन्न भूत
माज़ी क़रीब - ماضی قریب
हिन्दी में ऐसे वाक्यों के उदाहरण हैं - मैं गया हूँ, तू आया है, कोई मरा है ।
इनको बनाने के लिए दो चरणों का इस्तेमाल करते हैं
- पहले मसदर (क्रिया) का आख़िरी ‘न’ हटाते हैं (रफ़्तन -> रफ़्त बना)
- उसके बाद एक आकार (ा) या एक हलन्त (:) लगाते हैं ( रफ़्त -> रफ़्तः बना) ।
- और फिर अंत में प्रत्यय उसी प्रकार के टेबल के हिसाब से लगाते हैं (रफ़्तःअम) ।
उदाहरण के रूप में
मैं गया हूँ - मन रफ़्तःम, या रफ़्तःअम । من رفته ام
वो आया है - उ आमदः अस्त। او آمده اسث
निषेधात्मक वाक्य बनाने के लिए, मसदर से पहले न लगाते हैं -
मैं नहीं गया हूँ - मन् न रफ़्तः अम । من ن رفته ام
पुरुष
|
प्रत्यय
|
बहुवचन (जमा)
|
प्रत्यय
|
मैं
|
अम् - ام
|
हम
|
एम - یم
|
तुम
|
ी - ی
|
आप
|
एद - ید
|
वो
|
अस्त - است
|
वे लोग
|
अन्द - اند
|
अभ्यास
इस फ़ारसी वार्ता को पढ़े
امروز چه کار. بازار رفته بودم. حمراهِ تو که بود. پدرم بود. از بازار چه خریدی. برائ قمیز پارچه خریدم. پریروز چرا غایب بودی. بیمار بودم.
अर्थ -
आज क्या काम ? बाज़ार गया था । तेरे साथ कौन था? मेरे पिता । बाज़ार से क्या ख़रीदा? कमीज़ के लिए कपड़े का टुकड़ा ख़रीदा । परसों क्यों ग़ायब थे ? बीमार था ।
इक़बाल का शेर
صورت نه پرستم من بُتخانه شکستم من
آن سیل سُبک سیرم هر بند گوسستم من
सूरत ना परस्तम मन, बुतख़ानः शिकस्तम मन
आं सैल सुबक सेर अम, हर बन्द गुसस्तम मन ।
सूरत (आकार, स्वरूप) की पूजा नहीं की मैने, मूर्तियों को तोड़ा । मैं वो तूफ़ान का झोंका हूँ जिसने हर बंद को तोड़ा ।
यूट्यूब पर पूरी ग़ज़ल सुनिये - https://www.youtube.com/watch?v=9CluJYytWJo
No comments:
Post a Comment