Hello Everyone!
इस अध्याय में आप "है" और "था" के बारे में सीखेंगे ।
अध्याय - १०
है- हस्त
हस्त - هست
पिछले अध्याय में जो अस्त सिखाया गया था, वो दूसरे पुरुषों पर भी लागू होता है । जैसे हिन्दी में ‘है’, तुम के लिए ‘हो’ और मैं के लिए ‘हूँ’ बन जाता है, फ़ारसी में भी इसी प्रकार के परिवर्तन किये जाते हैं । इसके लिए पहले हस्त लें और उसके आगे इस सारणी की तरह का प्रत्यय लगाएँ -
पुरुष
|
प्रत्यय
|
बहुवचन (जमा)
|
प्रत्यय
|
मैं
|
म् - م
|
हम
|
एम - یم
|
तुम
|
ी - ی
|
आप
|
एद - ید
|
वो
|
-
|
वे लोग
|
अन्द - اند
|
इस प्रकार ऐसे वाक्य बनेंगे -
तुम मेरे भाई हो - तू बिरादरम हस्ती । تو بِرادرم هستی
मैं तेरा भाई हूँ - मन बिरादरत हस्तम । من بِرادرت هستم
वो तेरा दोस्त है - आं दूस्तत अस्त । آن دوستت است (वैसे, यहाँ अस्त लगाते नहीं)
वो दोस्त है -आं दूस्त अस्त । آن دوست است.
(सारणी के हिसाब से हस्त, लेकिन इसमें एक अपवाद है । यहाँ अस्त लिखा जाता है)
कुछ और शब्द
हिन्दी
|
फ़ारसी
|
हिन्दी
|
फ़ारसी
|
आज
|
इमरूज़ - اِمروز
|
आज रात
|
इमशब - اِمشب
|
कल
|
दीरूज़ - دیروز
|
कल रात
|
दीशब - دیشب
|
परसों
|
परीरूज़ - پریروز
|
परसों रात
|
परीशब - پریشب
|
अभ्यास
आज रात अंधेरी है - इमरुज़ तारीक अस्त । اِمروز تاریک است
कल रात चाँद था- दीशब माह बूद । دیشب ماه بود
=========
आपको मालूम है कि हिन्दी में प्रयुक्त "नेस्तनाबूत" करने का अर्थ क्या होता है? आप कहेंगे, मूल से ख़त्म करना, तबाह कर देना । ये शब्द भी फ़ारसी से आया है - नेस्तनाबूत=नः-अस्त-ने-बूद यानि "न है और न था" । आपने इस अध्याय में सीखा कि अस्त = "है", बूद = "था" ।
Cheers!
Thankyou
ReplyDelete